निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में मुख्यमंत्री के विजन पर हरित चित्तौड़ अभियान के तहत कल्याण गौशाला में पौधारोपण का हुआ आयोजन
हरीत चित्तौड़ एवं हरीत राजस्थान अभियान के तहत जे के सीमेंट के सहयोग से श्री कल्लाजी वेदपीठ एवं शोध संस्थान द्वारा जावदा में संचालित कल्याण गौशाला में विभिन्न प्रजातियों के 101पौधे लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जे के सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल द्वारा कदम्ब का पौधा लगाया गया जबकि जे के के अन्य अधिकारियों एवं वेदपीठ के लोग मौजूद थे।