नबीनगर: शिवनपुर से शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थानांतर्गत ग्राम शिवनपुर से 7.6-लीटर देशी शराब जब्त करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष अमरजीत कुमार चौधरी ने बताया कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु गुप्त सूचना के आधार पर शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।