नबीनगर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिमरा दुसाद में छापेमारी कर 15 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना अंतर्गत सिमरा दुसाद गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना अध्यक्ष अमरजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर 15 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष ने सोमवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत