कौंच: नदीगांव थाना पुलिस ने कस्बे से चोरी की योजना बनाते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, अवैध तमंचा व चोरी के उपकरण बरामद
Konch, Jalaun | Jun 13, 2026 नदीगांव थाना पुलिस ने कस्बे में चेकिंग के दौरान चोरी की योजना बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार दोपहर 3:30 बजे जानकारी दी है। आरोपियों की पहचान विनय शर्मा उर्फ सौरभ शर्मा एवं रिंकू शर्मा, निवासी ग्राम लोहई, थाना नदीगांव के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए है।