सुल्तानगंज: श्रावणी मेला की तैयारियां अंतिम चरण में, नमामि गंगे घाट की सीढ़ियों से युद्धस्तर पर हटाई जा रही गाद
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले 15 से 18 जुलाई तक बंगाली सावन के दौरान भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सुल्तानगंज पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मेला को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपन