गोरखपुर: मोटरसाइकिल से सड़क पर स्टंट करने वाले 5 अभियुक्त पुलिस हिरासत में, गुलरिहा पुलिस ने 5 वाहनों को भी किया सीज
सोशल मीडिया पर वायरल हुए मोटरसाइकिल स्टंट के वीडियो पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को हिरासत में लिया और उनके 5 मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया है।हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले खतरनाक बाइक स्टंट वीडियो पर लगातार सख्ती कर रही है।SSP ने ऐसे मामलों में त्वरित पहचान हिरासत और वाहन जब्ती के साथ निरोधात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं