इंदौर: गांधी नगर के बड़ा बांगड़दा में साइबर फ्रॉड, 3 मिनट में हैक हुआ मोबाइल, खाते से ₹98,000 उड़े
Indore, Indore | May 19, 2026 मंगलवार 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक यह साइबर फ्रॉड की वारदात गांधी नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बांगड़दा स्थित नरसीमुंजी कॉलेज के पास की है। फरियादी अमित पिता मनोहर टेमरे, निवासी इमली बाजार, किसी काम से यहाँ आए हुए थे। 23 अप्रैल को अचानक उनके मोबाइल फोन ने काम करना बंद कर दिया और स्क्रीन पूरी तरह ब्लैक यानी बंद हो गई। महज दो से तीन मिनट तक अमित परेशान होते रहे