मेदिनीनगर (डालटनगंज): गणतंत्र दिवस पर आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में कमिश्नर बाल किशुन मुंडा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार दोपहर 12 बजे आयुक्त कार्यालय, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर एवं पुलिस महानिरीक्षक, पलामू प्रक्षेत्र, पलामू के संयुक्त कार्यालय भवन में प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।मौके पर आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, पलामू क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव मनीष कुमार सहित आयुक्त कार्यालय अन्य कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे