पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में आयोजित रामनवमी शोभायात्रा में एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा हुए शामिल, लगाया जय श्री राम का नारा
पूर्णिया में आयोजित रामनवमी शोभा यात्रा में एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा शामिल हुए। शोभा यात्रा में उनके साथ धमदाहा विधायक सह मंत्री लेशी सिंह, सदर विधायक विजय खेमका मौजूद रहे। शोभा यात्रा में सबों ने एक स्वर में जय श्री राम का नारा लगाया।शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल थे।राम भक्तों के लिये ठंढा पानी,शर्बत आदि का व्यवस्था किया गया था।