बज्जू: बज्जू में सरकारी विद्यालय की शानदार पहल, उत्कृष्ट परिणाम पर सम्मान, नामांकन बढ़ाने के लिए निकाली प्रेरक रैली
Bajju, Bikaner | Apr 11, 2026 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्कूल बज्जू में इस वर्ष उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सात मेधावी छात्रों सहित सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और स्टाफ ने बज्जू बाजार में एक प्रेरक रैली निकाली।