जांजगीर: जांजगीर-चांपा पुलिस को मिले 10 नए डायल-112 वाहन, हाईवे पेट्रोलिंग भी होगी मजबूत
जांजगीर-चांपा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम नागरिकों को आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस को 10 नए डायल-112 वाहन और 1 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।