बिंदकी: औंग रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे अंडरपास में पानी भर जाने से लोगों को निकलने में हो रही दिक्कत, नाराजगी का माहौल
फतेहपुर जनपद के औंग रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे अंडरपास में बरसात का पानी भर जाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पैदल निकलना तो दूर दोपहिया वाहन व तीन पहिया वाहन आदि निकलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को दिन में 3 बजे अंडरपास में भारी पानी भरा हुआ था। लोगों में नाराजगी का माहौल था। स्थाई समाधान करने की मांग हुई।