कोडरमा: बैद्यनाथ नगर में नगर परिषद अध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्या, समाधान का दिलाया भरोसा
नगर परिषद क्षेत्र के बैद्यनाथ नगर मे नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर स्वयं लोगों के बीच पहुंचे इस दौरान अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने स्थानीय निवासियों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। लोगों ने सड़क, लाइट , नाली की सफाई और पेयजल की किल्लत को प्रमुख मुद्दा बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की।