रूड़की: नगर निगम रुड़की को मिले 20 कूड़ा वाहन, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
नगर निगम रुड़की को शहरी विकास मंत्रालय की ओर से 20 कूड़ा वाहन दिए गए है। जिसके बाद आज मेयर अनीता अग्रवाल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया गया है। इससे पहले नगर निगम रुड़की के पास 22 वाहन थे। जबकि नगर निगम रुड़की में 40 वार्ड है। जिस कारण पूरा उठाने में दिक्कत हो रही थी। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे है।