रूड़की: हरिद्वार रोड पर बुलेट से पटाखा छोड़कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 2 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की में हरिद्वार रोड पर बुलेट बाइक से पटाखा छोड़कर पुलिस कर्मियों से बहस करने वाले टोडा कल्याणपुर गांव निवासी शक्ति कुमार और हर्ष पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों पुलिसकर्मियों से बहस कर रहे थे। बहस करते समय दोनों शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।