रूड़की: सिंचाई विभाग की कॉलोनी से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया, एक अवैध चाकू बरामद
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सिंचाई विभाग की कॉलोनी से रामपुर चुंगी निवासी साहिल पुत्र असलम नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद कर लिया है। जानकारी मिली है कि साहिल किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने साहिल के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।