रूड़की: रामपुर के पास पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया, एक अवैध चाकू बरामद
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रामपुर निवासी साहिल पुत्र मोमीन नाम के संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। जानकारी मिली कि साहिल किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। लेकिन पुलिस ने साहिल को पहले गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।