निस्फअंबे पंचायत भवन में लगा सहयोग शिविर, 4.50 करोड़ का ऋण वितरित
नाथनगर प्रखंड की निस्फअंबे पंचायत भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर (जन सेवा अभियान) में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव पहुंचे।
डीएम और एसएसपी ने शिविर का निरीक्षण कर आम लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं व शिकायतों की जानकारी ली। मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित और पारदर्शी निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
शिविर में 288 जीविका स्वयं सहायता समूहों के 422 सदस्यों को कुल 4.50 करोड़ रुपये का ऋण एवं परियोजना निधि का चेक प्रदान किया गया। यह राशि जीविकोपार्जन और स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दी गई।
वहीं, निस्फअंबे पंचायत से 30 और नूरपुर पंचायत से 8 आवेदन प्राप्त हुए। विभिन्न विभागों के काउंटर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए।
एसएसपी ने लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में प्रशासन और पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
#नाथनगर #भागलपुर #सहयोगशिविर #जनसेवाअभियान #जीविका #अलंकृता_पांडे #एसएसपी_प्रमोद_कुमार_यादव #भागलपुर_पुलिस #जनसेवा