पिपरा: हरिहरगंज व पिपरा प्रखंड में बिजली समस्या को लेकर सांसद प्रतिनिधि ने विद्युत महाप्रबंधक को सौंपा मांगपत्र
Pipra, Palamu | May 15, 2026 हरिहरगंज व पीपरा प्रखंड में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने शुक्रवार के दोपहर 2:00 बजे मेदिनीनगर स्थित विद्युत महाप्रबंधक को मांगपत्र सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे में मात्र 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे आमजन काफी परेशान हैं।