बारुन: बिहार की ऊर्जा क्रांति का नया केंद्र बनेगा बारुण, मेह और शेखपुरा में लगेगा 150 मेगावाट का सोलर पार्क
बिहार अब स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। औरंगाबाद जिले का बारुण प्रखंड जल्द ही राज्य की ऊर्जा क्रांति का नया केंद्र बनने वाला है।बारुण के मेह और शेखपुरा गांव में 150 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क और 40 मेगावाट/160 मेगावाट-घंटा बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली स्थापित की जाएगी।