द्वारका जिला के जेल बेल सेल की टीम ने 6 साल पुराने मामले में फरार चल रहे एक भगोड़ा को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। वह लगातार ठिकाना बदलकर छुप रहा था। इसे न्यू अशोक विहार इलाके में छापा मारकर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।