पोलायकलां: पुलिस ने ग्राम मुरावर रोड से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया केस
पुलिस ने ग्राम मुरावर रोड से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से अवैध शराब जब्त की है। मामले में पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सोमवार शाम को अवन्तिपुर बडोदिया थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने ग्राम मुरावर रोड से देवकरण को अवैध शराब के साथ पकड़ा और शराब जब्त की। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।