जहानाबाद: डीएम ने किया बाल संरक्षण गृहों का निरीक्षण, नवजात बच्चे पर दिखाई ममता
जहानाबाद की जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने पर्यवेक्षण गृह और ‘नन्हें कदम’ दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वास्थ्य और साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। डीएम ने सीसीटीवी संचालन दुरुस्त रखने, बच्चों के नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने और मेडिकल दस्तावेज व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया।