भीलवाड़ा: कोली मोहल्ले में गुटखे को लेकर खूनी संघर्ष, युवक ने पड़ोसी की गर्दन पर धारदार हथियार से किया हमला, इलाके में दहशत
भीलवाड़ा शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र स्थित कोली मोहल्ले में मामूली गुटखे की लेन-देन को लेकर शुक्रवार रात खूनी वारदात हो गई। पड़ोसी युवक द्वारा की गई एक मामूली टिप्पणी से नाराज युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दूसरे युवक की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।