डुमरांव: ढकाईच मोड़ के पास फोरलेन पर शिक्षक की मौत, बेलगाम स्कॉर्पियो ने रौंदकर किया था फरार
Dumraon, Buxar | Feb 21, 2025 बीते 19 फरवरी को डुमरांव प्रखंड के ढकाईच मोड़ के समीप फोरलेन पर जख्मी शिक्षक की इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात्रि 11 बजे बजे मौत हो गई। वहीं अन्य एक जख्मी शिक्षक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। घटना के बाद शुक्रवार की दोपहर उनका शव पटना से उनके गांव नगपुरा पहुंचा जहां परिजनों में कोहराम मच गया।