महरौनी: ग्राम भौरदा निवासी श्रद्धालुओं से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, लगभग 16 लोग गंभीर रूप से घायल
ग्राम भौरदा निवासी लखन सिंह द्वारा मप्र के करीला धाम में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां सोमवार शाम के समय भंडारे के पश्चात सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम ऐरा के पास ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलटने से भौरदा निवासी बेबी राजा की मौत हो गई।वहीं लगभग 16 घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।