अनूपपुर: अनूपपुर की 1.25 लाख लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 18.24 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड के लहार से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक से अनूपपुर जिले की 1,25,349 हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में 18 करोड़ 24 लाख 9 हजार 500 रुपये की राशि अंतरित की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट के सोन सभागार सहित जिले की सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों