लैलूंगा: धरमजयगढ़ में महिला का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
धरमजयगढ़ के मस्जिद पारा में 48 वर्षीय महिला राजकुमारी चौहान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।