बांका: बांका सर्किट हाउस में विधायक मनोज यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Banka, Banka | Jul 2, 2026 बेलहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज यादव ने गुरुवार की सुबह 8:00 बजे बांका स्थित सर्किट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं से संबंधित कई मुद्दों को उठाया।