हज़ारीबाग: ₹5 हजार रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
गिरिडीह के राजधनवार प्रखंड में हजारीबाग एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर अंकुश कुमार को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मनरेगा कार्य को आगे बढ़ाने के बदले पैसे की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर एसीबी ने जाल बिछाया और उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हजारीबाग एसीबी कार्यालय लाकर पूछताछ की जा रही है।