दुधि: घोरावल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जेल भेजा
सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार दोपहर मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि केवटा ग्राम निवासी बिरकेश उर्फ ब्रिकेशन पुत्र सुदर्शन यादव के खिलाफ घोरावल कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।