सिलवानी: समनापुर कलां में SPL क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल रहे मुख्य अतिथि
Silwani, Raisen | Jan 25, 2026 रविवार को SPL आयोजन समिति समनापुर कलां के तत्वावधान में ग्राम समनापुर कलां में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया, जिससे दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा।