फरीदपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते फरीदपुर बनेगा अहम रूट, तीन दिन भारी वाहनों का दबाव बढ़ेगा
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर 8 से 10 जून तक जिले में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान फरीदपुर क्षेत्र यातायात के लिए अहम भूमिका निभाएगा, क्योंकि कई रूटों पर भारी वाहनों को फरीदपुर होकर निकाला जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी डायवर्जन प्लान के अनुसार बदायूं की तरफ से लखनऊ, शाहजहांपुर और पीलीभीत जाने वाले वाहन रामगंगा तिराहा और