कांके: रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित ऑक्सीजन पार्क में राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई
Kanke, Ranchi | Feb 15, 2024 रांची के मोराबादी मैदान स्थित ऑक्सीजन पार्क में बीते देर शाम राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि चार साल पहले 14 फरवरी 2019 को फुलवामा में आतंकी हमले में हमारे 40 जवान शहीद हुए, जिनकी शहादत का दर्द आज भी बरकरार है।