कांके: रांची के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर के पास कार का शीशा तोड़कर 14 लाख रुपए ले उड़े अपराधी
Kanke, Ranchi | Feb 14, 2024 रांची के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर 14 लाख रुपए ले उड़े। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जब CCTV फुटेज खंगाला तो पाया कि, बाइक सवार दो अपराधी कार का शीशा तोड़कर बैग निकाल कर फरार हुए हैं। फिलहाल पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है।