कांके: रांची में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश के साथ गिरे ओले
Kanke, Ranchi | Feb 15, 2024 रांची में देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। करीब घंटे भर की बारिश में जगह जगह जलजमाव देखा गया। वहीं तेज बारिश के साथ ओले गिरने से कई इलाकों में देर रात तक बिजली बाधित रही। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट जारी किया था।