देवबंद: नागल के पंडोली गांव की दलित बस्ती में झुका 11 केवी हाईटेंशन पोल, ग्रामीणों में दहशत
देवबंद तहसील के नागल ब्लॉक स्थित ग्राम पंडोली की दलित बस्ती में 11 केवी हाईटेंशन लाइन का एक विद्युत पोल जर्जर होकर गिरने की स्थिति में पहुंच गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों में भय और नाराजगी का माहौल है। गुरुवार दोपहर 3 बजे ग्रामीणों का कहना है कि पोल पूरी तरह झुक चुका है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।