पटना ग्रामीण: चौक थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे के पास से दो अपराधी गिरफ्तार, छिनतई और चोरी का सामान बरामद
27 जनवरी को चौक थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे के पास से पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से 7 मोबाइल, एक बाइक समेत कई समान मिले हैं। मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे पटना सिटी एसडीपीओ गौरव कुमार ने यह जानकारी दी।