पटना ग्रामीण: पथ निर्माण विभाग के कार्यालय में भारतीय विदेश सेवा में नवनियुक्त अधिकारियों के एक समूह ने उप मुख्यमंत्री से की मुलाकात
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से मंगलवार दोपहर करीब 3:00बजे भारतीय विदेश सेवा में नवनियुक्त अधिकारियों के एक समूह ने पथ निर्माण विभाग के कार्यालय में मुलाकात की।मुलाकात के दौरान बिहार की विरासत,विकास और नीतियों पर चर्चा की गई। समूह में भूटान के भी कुछ अधिकारी मौजूद रहे।उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने वहां मौजूद सभी अधिकारियों को शुभकामना भी दी।