सिमगा: चक्रवाय पहुंचे विधायक इंद्र साव, भूस्खलन के मामले में अधिकारियों को दिए निर्देश
सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चक्रवाय में हुए भूस्खलन की घटना को गम्भीरता से लेते हुए विधायक इंद्र साव मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किए,उन्होंने स्थानीय प्रशासन से विस्तृत चर्चा भी की, साथ ही उन्होंने भूगर्भ विभाग की विशेष टीम को घटनास्थल भेजकर विस्तृत जांच के निर्देश दिए।