अटेर: मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कार्यालय से किसानों की समस्याओं को लेकरउठाए सवाल,बोले खाद-डीजल की व्यवस्था करे सरकार
Ater, Bhind | Jun 15, 2026 भिंड। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने सोमवार शाम 5 बजे अपने कार्यालय से जारी बयान में प्रदेश सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान प्रदेश में किसानों को यूरिया, डीएपी खाद और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता नहीं हो पा रही है, जिससे किसान भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।