मंडी: मंडी दौरे पर प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य हरिकृष्ण बोले- प्रदेश सरकार का बजट केवल मात्र झूठ का पुलिंदा है
Mandi, Mandi | Feb 17, 2024 प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य हरिकृष्ण ने शनिवार को मंडी दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जोरदार जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने जनता को गुमराह किया है। प्रदेश की महिलाएं अभी भी सरकार की ओर से 1500 रुपये मिलने की आस लगाए बैठी हैं। लेकिन दूर-दूर तक उनके खातों में पैसे आते दिखते नहीं है।