बोध गया: बोधगया प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज, चुनाव प्रचार में उतरे उम्मीदवार
Bodh Gaya, Gaya | May 22, 2026 गया जिले के विभिन्न प्रखंडों में पैक्स चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।गुरुवार को नामांकन के बाद चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।बोधगया बीडीओ ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे बताया कि बोधगया प्रखंड के कन्हौल और नगर परिषद मोचारिम पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 8 तथा सदस्य पद के लिए कुल 46 उम्मीदवार ने नामांकन कराया है।