गुमला: शास्त्री नगर में गैस सिलेंडर के लिए हंगामा, लोगों ने कालाबाजारी का आरोप लगाया
Gumla, Gumla | Apr 11, 2026 गुमला के शास्त्री नगर में शनिवार को दिन के करीब 1:00 बजे मां शेरावाली गैस एजेंसी द्वारा गैस वितरण करने के लिए मात्र 30 सिलेंडर लेकर पहुंची जिसके बाद लाइन में करीब 200 लोग लगे हुए थे इस बीच पुलिस की मौजूदगी में डीएसी नंबर के अनुसार वितरण किए जा रहे थे वहीं कुछ लोगों का कहना था कि सभी का बुकिंग है बावजूद गैस मात्र 30 लोगों को मिल रहा जिसको लेकर घंटो हंगामा की।