🌸 बराबर की ऐतिहासिक वादियों में मगही संस्कृति की मनमोहक छटा के साथ मगही महोत्सव 2026 का भव्य समापन! 🎶✨
◆ कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मगही महोत्सव 2026 के दूसरे दिन जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं जिले के 25 सेवा संकल्पों का अनावरण किया तथा मगही में संबोधन किया।
🎭 मगही स्वागत गीत, कृषि आधारित लोकगीत एवं मनमोहक लोकनृत्यों के माध्यम से राज्य संपोषित बालिका विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं राधा सिन्हा संस्थान के कलाकारों ने मगध की समृद्ध लोकसंस्कृति की अनुपम झलक प्रस्तुत की।
🏆 सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। बिहार गीत के साथ महोत्सव का गरिमामय समापन हुआ।
🌿 मगध की माटी, मगही की मिठास और बराबर की ऐतिहासिक विरासत—एक मंच पर संस्कृति का अद्भुत संगम!
#मगहीमहोत्सव2026 #मगहीसंस्कृति #बराबरपहाड़ियाँ #जहानाबाद #मगधकीविरासत
Jehanabad, Bihar | Oct 13, 2026