जयसिंहनगर: ग्राम पंचायत तेतका में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई रैली, ग्रामीणों को मतदान करने का दिया गया संदेश
जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तेतका में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताते हुए मतदान करने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही 19 अप्रैल को मतदान करने हेतु लोगों से अपील की गई।