जयसिंहनगर: चंदेला रोड में स्थित बगार में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, बीच बचाव में तीन दोस्त हुए घायल
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 चंदेल रोड में स्थित बगार में दोस्त ने दोस्त को चाकू से हमला कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि सभी दोस्त आपस में बैठे हुए थे तभी दो दोस्तों में किसी बात पर कहां सुनी हो गई जिस पर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दिया।