सैदपुर: पुलिस ने जगदीशपुर तिराहे से अवैध कट्टा और कारतूस लेकर घूम रहे संदिग्ध को दबोचा, भेजा जेल
सैदपुर पुलिस ने क्षेत्र स्थित जगदीशपुर तिराहे से एक संदिग्ध बदमाश परमानंद सिंह निवासी कैथवलिया को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। तत्काल उसे सैदपुर कोतवाली ले जाया गया, जहाँ उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।