डुमरा: पुनौरा चाकूबाजी मामला एक आरोपी को छोड़ने का आरोप, पीड़ित के भाई ने बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
सीतामढ़ी: पुनौरा थाना क्षेत्र में आनंद कुमार रंजन पर हुए चाकू हमले के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जख्मी युवक के भाई अभिषेक प्रियरंजन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मामले में पकड़े गए एक आरोपी को छोड़ दिया गया, जबकि अभी भी अन्य आरोपी फरार है।