बैरसिया: भोपाल में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने संगठन को मजबूत करने के लिए नए कार्यालय का उद्घाटन किया
भोपाल में आम आदमी पार्टी में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया और राज्य स्तरीय कार्यकारणी सम्मेलन को संबोधित किया। आपको बता दें कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे भोपाल में आयोजित एकदिवसीय राज्य कार्यकारिणी सम्मेलन में प्रदेश भर से आप नेता शामिल हुए।